बिहार लोक सेवा आयोग ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी टीआरई-4.0 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। यह भर्ती बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए होगी। आयोग के परीक्षा कैलेंडर में टीआरई-4.0 के लिए 32,388 रिक्त पदों का उल्लेख किया गया है।

25 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

विवरण के अनुसार टीआरई-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी 25 सितंबर से शुरू होगी
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

बता दें अभ्यर्थियों के कड़े विरोध के बाद आयोग ने 31 अगस्तको वह विज्ञापन रद्द कर दिया गया था। अब यह बहाली केवल एकल परीक्षा के आधार पर ही होगी।

परीक्षा का पैटर्न

– परीक्षा एमसीक्यू (वस्तुनिष्ठ) आधारित होगी।
-कुल 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
-कुल समय 2 घंटे 30 मिनट का मिलेगा।
-हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

You missed