संवाददाता.

बिहार के नए मुख्यमंत्री के रुप में बीजेपी के पू्र्व प्रदेश और पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकभवन में शपथ ली। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मौजूद रहे। बीजेपी कोटे से पहली बार बिहार में कोई मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी तारापुर से विधायक हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरा रहे हैं। पिता शकुनी चौधरी सांसद और विधायक रहे हैं। मां पार्वती देवी विधायक रही हैं।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बन जाने से पिछले कई दिनों से इस पद के चलाए जा रहे नामों पर विराम लग रहा है। उन्हें नित्यानंद राय, गिरिराज सिह, श्रेयसी सिंह, लखेन्द्र पासवान आदि ने बधाई दी। चर्चा यह थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। लेकिन जेडीयू की तरफ से विजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया। दोनों ही नीतीश कुमार के काफी करीबी- विश्वासी नेता हैं।
सम्राट चौधरी ने अपने कैरियर की शुरुआत RJD के साथ की, बाद में JDU में रहे और 2017 में भाजपा में शामिल होकर पार्टी को राज्य में मजबूत किया।
सम्राट चौधरी के बारे में यह चर्चा काफी रही कि वे नीतीश कुमार और अमित शाह दोनों के करीब रहे। एक समय था जब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने की शपथ लेते हुए उन्होंने मुरेठा बांधा था। सदन में कई बार नीतीश कुमार से उनकी बहस भी हुई।
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह मुंगेर जिले से थे। तब बेगूसराय भी मुंगेर का हिस्सा था। उस लिहाज से श्री कृष्ण सिंह के बाद मुंगेर ने बिहार को दूसरी बार मुख्यमंत्री दिया है। श्री बाबू प्रथम मुख्यमंत्री थे तो सम्राट चौधरी 24 वें मुख्यमंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed