संवाददाता.पटना

बिहार के जाने माने शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पीरबहोर थाना को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि गोपाल मार्केट पटना मे मेरा कोचिंग संस्थान अदिति गुरुकुल संचालित है। 11फरवरी को शाम 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मेरे ऑफिस में आकर मुझे गोली मार देने और कोचिंग बंद करवाने की धमकी दी तथा उत्तेजित अमर्यादित भाषा का लगातार प्रयोग किया जा रहा है। मैंने किसी तरह कोचिंग के विद्यार्थियों और स्टाफ की मदद से बाहर किया। लेकिन वह लगातार धमकियां देता रहा।
आगे लिखा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और मेरे जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
बचा दें पीरबहोर थाना से लगभग एक किमी पर गुरु रहमान का कोचिंग संस्थान है लेकिन इतने चर्चित शिक्षक को जान से मारने की धमकी देने से क्षेत्र में लोग डरे हुए हैं।

Leave a Reply

You missed