संवाददाता. पटना

वीआईपी पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने फेस बुक पर लाइव आकर कहा कि लोग लगातार टिकट के लिए संपर्क कर रहे हैं। इसके लिए 20 हजार रुपए देकर वीआईपी पार्टी में रजिस्ट्रेशन कराएं। लेकिन समीकरण ठीक नहीं बैठने पर टिकट नहीं मिलेगा। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में छह माह के अंदर 100 फीसदी वापस हो जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 250 रुपए देने होंगे। सक्रिय सदस्य बनने की राशि वापस नहीं होगी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन शुल्क इसलिए ले रहे हैं कि कोई भी रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं आ जाए।
कहा कि किसी की पैरवी नहीं करें। अगर पैरवी करें तो उसके पहले सक्रिय सदस्य बनाएं और रजिस्ट्रेशन कराकर आएं। जो ये काम नहीं करेंगे उनके पीछे हम समय नहीं बर्बाद करेंगे। चुनाव में समय बहुत कम है।

Leave a Reply

You missed