संवाददाता. पटना

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत खराब हो गई है। उन्हें बुधवार की शाम फ्लाइट से दिल्ली ले जाया गया है। दिल्ली एम्स में उनका इलाज होगा। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी गई हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया था। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने बताया कि उनके कंधे में जख्म से परेशानी है। उनका ब्लड प्रेशर भी काफी कम हो गया था। पटना में इलाज के बाद उनकी स्थिति स्टेबल हुई तब उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। बता दें बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती पहले से दिल्ली में हैं।
लालू प्रसाद 26 मार्च के दिन गर्दनीबाग में हुए वक्फ संशोधन बिलके खिलाफ मुस्लिम संगठनों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार उन लोगों के साथ हैं जो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। जनता सब समझ रही है।
लालू प्रसाद का दिल्ली एम्स में कंधे का ऑपरेशन किया जा सकता है। इससे पहले मुंबई के एशियन हर्ट हॉस्पीटल में उनकी एंजजियोप्लास्टी हुई थी। किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में किया गया था। बेटी रोहिणी आचार्या ने किडनी डोनेट किया था। उनके हर्ट में एऑर्टिक वॉल्ब बदला गया था।
2022 में लालू प्रसाद पटना स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर कमरे की सीढ़ी के पास गिर गए थे और कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। उसके बाद दर्द निरोधक दवाओं के सेवन से उनकी सेहत काफी खराब हुई थी और उन्हें एम्स दिल्ली में इलाज कराना पड़ा था।

Leave a Reply

You missed