संवाददाता, पटना

बिहार के नए विधि मंत्री कार्तिकेय पर उठे सवाल पर कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने दिल्ली के प्रेस कांफ्रेस में बयान दिया। उस प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास भी थे। कन्हैया कुमार ने यह भी बताया कि बिहार की नई सरकार की प्राथमिकताएं क्या हों।
कन्हैया कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस चलनी में पछहत्तर छेद है वह दूसरे को छेद दिखा रहा है। देश के गृह मंत्री तड़ीपार थे। ये मुद्दे से भटकाने की बात है। नीतीश कुमार ने एक कार्रवाई से कई का कैरियर सेट कर दिया है। सुशील मोदी को डिप्टी सीएम के पद से किसने हटाया था? राजनीति में कौन है जिस पर मुकदमा नहीं होता। कानून की बात कर रहे हैं तो कानून की भाषा में बात कीजिए। जब तक न्यायालय ने अपराध साबित नहीं कर दिया है कोई अपराधी नहीं हो जाता। कहा कि बिहार में मुद्दे से भटकाने की कोशिश हो रही है। यहां तो रोजगार के सवाल होने चाहिए।

हम नौजवानों के सवाल को प्राथमिकता से उठाएं

कन्हैया कुमार ने बिहार की नई सरकार पर कहा कि पहली प्राथमिकता तय करनी होगी कि रोजगार दें, महंगाई का सवाल उठाए, संस्थाओं को बचाएं। सरकार के गठन से कुछ नहीं होगा। हमारी जिम्मेवारी है कि जो घोषणाएं हमने चुनाव के समय की है उसे पूरा करें। पेट्रोल पंप पर जब मीटर चलता है तो धड़कन भी उसी स्पीड से तेज होने लगता है। पेट्रोल ऊपर और रुपया नीचे जा रहा है। परमानेंट नौकरी खत्म हो रही है।
कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में दो तरह के वोट हैं। एक देश बेचने की कार्रवाई को बढ़ा रहा और एक देश बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। हम सब देख रहे हैं कि सरकारी नौकरी की लूट और सरकारी के दोस्तों को छूट मिल रही है। हम नौजवानों के सवाल को प्राथमिकता से उठाएं। देश के पांच सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर वाले राज्य में बिहार भी है। बिहार की बदतर स्थिति को कैसे बदलें यह हमारा उद्देश्य है। इस उद्देश्य के साथ देश में कहीं भी कभी भी कांग्रेस एकता बनाने के लिए दलीय तौर पर बर्दाश्त करते हुए भी देश को उपर रखने में उस सरकार को गठित करने और बचाने मे लगी है। लोग गुणा भाग करते हैं। यह गुणा भाग तभी होगी जब देश में सरकार गठन की प्रक्रिया पारदर्शी होगी। विधायक रिजॉर्ट-रिजॉर्ट खेल रहे हैं। लेकिन बिहार में स्मूद ट्रांजीशन हुआ है। यही बिहार की खास बात है। सिर्फ इस दौर की बात नहीं है। जब नंद वंश के खिलाफ कोई बोल नहीं सकता था तब चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को शासक बना दिया। 1857 में कुंवर सिंह ने हाथ काट कर गंगा को दे दिया। बीजेपी की लूट का पहाड़, उसके दोस्तों की छूट का जो कारोबार है उसके लिए रोजगार की बात जरूरी है। आप बोलेंगे तो महंगाई, दंगाई जैसे शब्द ही भाजपाई शब्द भी है।

कांग्रेस के पीएम पद के उम्मीदवार होंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि पीएम पद के हमारे उम्मीदवार राहुल गांधी हैं। लेकिन राहुल गांधी किसी को आगे करते हैं तो वही हमारा उम्मीदवार होगा। देश में डरा धमका कर सरकार बनाने का काम हुआ। बिहार में जो हुआ वह देश को बचाने के लिए निर्भीक कदम है। सीबीआई, ईडी से बिहारी डरनेवाले नहीं हैं। नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हम कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

इससे बड़ी सीख भाजपा के लिए कुछ नहीं

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि आजादी और तिरंगा के सम्मान करने की बात करने वाले आजादी का मोल नहीं समझते। नहीं तो कांग्रेस को भी समझे होते। सर्वोच्च न्यायालय, रिजर्व बैंक, संसद की गरिमा खत्म की जा रही। भाजपा ने लोकतंत्र को मजाक बना दिया है। डोमेक्रेसी में हमारी बुराई को उजाकर करने का अधिकार है लेकिन फिजिकल शक्ति मिटाने में सरकार की संस्थाओं को कमजोर कर दिया। ऐसे में बिहार ने लोकतंत्र बचाने का संदेश दिया। बिहार में फासिस्टवादी ताकत के खिलाफ सभी ताकत एक हो गए और लोकतंत्र की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया जिसमें भाजपा को बाहर कर दिया गया। इससे बड़ी सीख भाजपा के लिए कुछ नहीं हो सकता।

देश बचाने की जरुरत है

भक्त चरण दास ने कहा कि तीन कृषि काला कानून को फिर से लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर बैठाया और जंगल का कानून लाकर जंगल की सभी संपदा पर कब्जा कर पूंजीपतियों को मदद कर रहे। देश को खोखला कर दिया। बोलने का अधिकार आज मीडिया के पास भी नहीं है। ऐसे में बिहार ने एक दिशा दी है। यह सख्त कदम है। लोकतंत्र को बचाने वाले दलों की भूमिका है। ऐसा ही दूसरे राज्यों में होने जा रहा है। सभी कंपनियों को बेचने वाले से देश बचाने की जरुरत है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed