मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए बुधवार को आठवीं बार शपथ ली।  नीतीश कुमार के साथ लालू प्रसाद के लाल तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने मंच पर ही नीतीश कुमार को पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा। कांग्रेस ने पांच उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने कहा कि आंध्र प्रदेश में पांच उपमुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। कहा कि सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले के तहत इन्हें बनाया जाए।

एक तरफ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का शपथ ग्रहण हो रहा था तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं ने धरना दिया और नीतीश कुमार के खिलाफ खूब बयानबाजी की।

नीतीश कुमार के बाद बतौर मुख्यमंत्री पद की सर्वाधिक बार शपथ लेने वालों में हिमाचल प्रदेश के वीरभद्र सिंह और तमिलनाडु की जयललिता के पास है। वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे तो इतनी ही बार जयललिता ने शपथ लिया। मुख्यमंत्री के रुप में सबसे लंबा कार्यकाल पवन कुमार चामलिंग का रहा है। उन्होंने पांच बार सीएम पद की शपथ ली। ज्योति बसु, ललथन हावला, एम करुणानिधि, नवीन पटनायक ने भी पांच बार शपथ ली।

लालू प्रसाद अस्वस्थ होने की वजह से पटना नहीं आ सके

आ पाए। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची। तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद रहीं। नीतीश ने लालू से फोन पर बात करके उन्हें सियासी हालात की जानकारी दी। तेजप्रताप यादव शपथ ग्रहण समारोह लालू प्रसाद को फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिखाते रहे।

शपथ के बाद भाजपा को निशाने पर लिया नीतीश कुमार ने

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2014 में आने वाले, 2024 में रहेंगे तब ना! हम रहें या न रहें, वे 2024 में नहीं रहेंगे। मैं विपक्ष को 2024 के लिए एकजुट होने की अपील करता हूं।’ पीएम पद की दावेदारी के सवाल पर नीतीश ने  कहा कि मैं इस पद का उम्मीदवार नहीं हूं।

24 और 25 को विधान सभा का विशेष सत्र

बुधवार की शाम  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कैबिनेट बैठक की। इसमें तय किया गया कि 24 और 25 को विधान सभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। पहले दिन नए स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। फ्लोर टेस्ट भी होगा।

कैबिनेट विस्तार में ये चेहरे मंत्री बन सकते हैं

राजद – तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, भाई वीरेन्द्र, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समीर महासेठ, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू और सुरेन्द्र राम।

जदयू –विजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी,  अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान।

कांग्रेस – मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार।

हम – संतोष कुमार सुमन।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed