संवाददाता. मुंगेर.

पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल को सम्मानित करते भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश जैन

 

मुंगेर और खगड़िया को जोड़ने वाली 696 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनी 14.5 किलोमीटर लंबी रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअली जुड़े जबकि सीएम नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे। इस अवसर पर केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह, वीके सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आदि मौजूद रहे। महत्वपूर्ण यह भी कि भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया। बता दें कि पुल के लिए तत्कालीन सांसद ब्राह्मानंद मंडल ने 14 दिनों का अनशन किया था। उनके साथ अन्य कई लोग शामिल हुए थे।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुंगेर में सड़क पुल का नाम श्री कृष्ण सेतु रखा गया है। 26 नवंबर 2002 को इस पुल का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था। यह पुल मुंगेर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुंगेर के लोगों से अपील की सभी लोग आज के दिन दिया जलाकर खुशी मनाएं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंगेर का यह पुल दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुंगेर जिला खगड़िया-बेगूसराय से जुड़ गया है।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जो 14 स्टेट हाईवे को NH में बदलने की मांग की है उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।जानकारी है कि बिहार में चार एक्सप्रेस-वे बन रहा है। मुंगेर से मिर्जा चौकी तक फोरलेन सड़क का कार्य अप्रैल तक शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पुराने एनएच पर भी 1100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग के लिए 26 परियोजनाएं दिसंबर 2022 तक पूरी होगा और कई योजनाओं का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ छवि दाल बनाने के लिए 1145 किलोमीटर सीवरेज के लिए पाइप बिछाने का काम चल रहा है।

इस पुल से मुंगेर से खगड़िया की दूरी129 KM हुई कम हो गई। मुंगेर से बेगूसराय की दूरी 50 किमी घट गई।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed