पटना.

राजधानी पटन में सोमवार की रात लगभग 9 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। पटना के अलाव आसपास के अन्य इलाकों में भी लोगों ने इसे महसूस किया है। लोग बताते हैं कि लगभग 30 सेकेंड तक कंपन महसूस किया। कुछ लोग डर से घर से बाहर भी निकल गए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। भूकंप का केन्द्र नालंदा से 20 किमी उत्तर-पश्चिम बताया गया है।

भूकंप के बाद लोगों ने परिजनों का हाल फोन कर पूछना शुरू कर दिया। पटना के साथ ही नवादा, गया, औरंगबाद, शेखपुरा, सासाराम आदि कई इलाकों से भूकंप की खबरें आ रही हैं।

 

Leave a Reply

You missed