मुकेश सहनी
  • शाहनवाज हुसैन 18 माह वाली सीट पर जाएंगे

पटना.

बिहार विधान परिषद् की दो सीटों पर चुनाव के लिेए 18 जनवरी को नामांकन की तारीख है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने खाते की दो  सीटों पर वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन और वीआईपी सुप्रीमो मंत्री मुकेश सहनी को परिषद् भेजने का फैसला लिया है। सहनी इसके लिए तैयार नहीं थे। वे राज्यपाल कोटे से परिषद् जाना चाहते थे। लेकिन भाजपा नेता अमित शाह ने जब उन्हें फोन किया तो वे राजी हो गए। अमित शाह के फोन के बाद यह भी स्पष्ट हो गया कि मुकेश सहनी, सुशील मोदी के राज्य सभा जाने के बाद जो सीट खाली हुई है उस पर ही जाएंगे। यह सीट 41 महीने के लिए खाली हो रही है। वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राजीव मिश्र ने भी यह जानकारी दी है।

इसके बाद यह भी साफ हो गया कि अब भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन 18 महीने वाली सीट पर विधान परिषद जाएंगे। बिहार विधान परिषद की एक सीट विनोद नारायण झा के विधान सभा चुनाव जीतने से खाली हुई है। इस सीट पर 18 महीने का समय(21 जुलाई 2022 तक) बच रहा है। दूसरी सीट सुशील कुमार मोदी के राज्य सभा जाने से खाली हुई है। इसमें 41 महीने(6मई 2024 तक) का समय बच रहा है। सहनी पर भाजपा का दबााव था कि वे कम समय वाली सीट यानी 18 महीने के लिए विधान परिषद् जाएं, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। वे पूरे छह साल वाली राज्यपाल कोटे की सीट चाहते थे पर वह मांग भी नहीं मानी गई। सहनी को 41 महीने वाली सीट भाजपा ने दी।

इन दोनों सीटों पर  विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं दिया गया है। अब इसकी उम्मीद भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed