पटना.
बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर है और ऐसे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उपमुख्यमंत्री और भाजपा का स्टार प्रचारक सुशील मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुशील मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी लोगों को दी। इससे पहले, भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सुशील मोदी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है।
जिस तरह के चुनाव प्रचार में नियमों की अनदेखी की जा रही है उससे साफ है कि कोरोना कभी भी तेजी से फैल सकत है। तेजस्वी यादव की सभा हो या अन्य सभा ज्यादार लोग गांवों में बिना मास्क के शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

You missed