संवाददाता.

पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया। लवली आनंद के साथ उनके बेटे चेतन आनंद ने भी आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर लवली आनंद ने कहा है कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे निभाने के लिए वह तैयार हैं। पूरी ताकत के साथ वह पार्टी के लिए काम करेंगी। उन्होंने वर्तमान सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लवली आनंद को पार्टी की सदस्यता दिलाई।, आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है, महाराणा प्रताप जयंती के दिन क्या कहा गया था और क्या किया गया है।

Leave a Reply

You missed