संवाददाता.

बिहार में मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के उत्तरी भाग में स्थित पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, शिवहर,समस्तीपुर समेत 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक इन जिलों में तेज हवा और गरज के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

पटना, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, कटिहार, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया समेत 19 जिले में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं का असर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में दिखाई देने की आशंका है। इस दौरान पटना, गया, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समते 12 जिलों में धुंध के साथ धूप निकलेगी और कुछ जगहों पर बारिश होगी।

 

Leave a Reply

You missed