संवाददाता.

सिवान में अपराधियों ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। मामला गुठनी थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां टेकनिया गांव के समीप अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी है कि अपराधियों ने सीएसपी के कैशियर से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कैशियर ने जब इसका विरोध किया तो बेख़ौफ़ अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना में कैशियर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। लुटेरे 5 लाख 76 हजार रुपये लूट कर भाग गए। घायल कैशियर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

You missed