संवाददाता.

पटना पश्चिम एरिया में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सरकारी राशि के गबन के मामले में महिला मुखिया को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस टीम ने शुक्रवार को अंजाम दिया है। पकड़ी गई महिला मुखिया का नाम रितु कुमारी है जो नौबतपुर के अजवां पंचायत की मुखिया थीं। सरकारी रुपयों के गबन का मामला सामने आने के बाद से वह फरार चल रही थी।

मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना से जुड़ा हुआ है। इसमें एक योजना ग्रामीण गली-नली व पक्कीकरण का है। इस योजना के तहत प्रति वार्ड 13 लाख रुपए ही निकालना था लेकिन आरोप है कि महिला मुखिया ने काफी अधिक राशि निकाल ली। लगभग 45 लाख रुपयों के गबन का यह मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लगभग 2 महीने पहले पटना के डीडीसी ने अपनी जांच में देखा था। इसके बाद डीडीसी ने नौबतपुर के बीडीओ को वहां के थाना में एफआईआर दर्ज कराने का निर्दश दिय। एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस ने महिला मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। मुखिया को  जेल भेजा जाएगा। बताया जाता है कि मामले में महिला मुखिया के पति की काफी संलिप्तता है। पुलिस की जांच जारी है। जांच के बाद पति की संलिप्तता की पूरी कलई खुल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed