पटना.
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद राजधानी पटना के ही रहनेवाले शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantForum अभियान शुरू किया है। उनहोंने यह अभियान मामले की सीबीआई जांच के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए किया है। यह अभियान शुरू करने के बाद राजधानी पटना आये शेखर सुमन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेजस्वी यादव से मंगलवार को मुलाकात के बाद राजद नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स बुलायी।
शेखर सुमन ने बताया था कि सुशांत के पिता की खामोशी बहुत कुछ कह रही है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान हम कुछ मिनट तक बैठे रहे। सुशांत के पिता अब भी गहरे सदमे में हैं। शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के आवास का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि – एक लड़ाई पूरी करनी है। कुछ भी हो जाए, हार नहीं मानूंगा।

Leave a Reply

You missed