पटना/ संवाददाता.
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9170 पर पहुंच गई है। रविवार को कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गई है। नवादा में एक, पटना में एक, सासाराम और नालंदा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। पटना के एनएमसीएच में आज सुबह एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इस तरह से बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 62 पर पहुंच गई है। राज्य में शनिवार की शाम तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 58 थी लेकिन रविवार की सुबह में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

You missed