बुधवार को टीपटॉप वाले अवतार सिंह का निधन

मुंगेर.

जमालपुर में टीपटॉप वाले सरदार जी के नाम से मशहूर सरदार अवतार सिंह का निधन 24 जून की शाम जमालपुर में हो गया। वे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जमालपुर के धार्मिक मंत्री रह चुके थे। इन दिनों वे अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुद्वारा के आयोजनों में वे पंच प्यारे बनते थे। पंच प्यारे वह बनता है जो केश, कंघी, कड़ा, कृपाण और कच्छा धारण करता हो। जपु जी का पाठ वे बराबर करते थे, बल्कि यह उन्हें याद हो गया था। एक समय जमालपुर के आतंक गुड्डा सिन्हा ने उनसे रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी। गुडडा सिन्हा कितना क्रूर था वह हर कोई जानता था। इसके बावजूद इस सिख अवतार सिंह ने रंगदारी नहीं दी और बॉडी गार्ड रख लिया। तब ऐसा माहौल था कि अवतार सिंह की कभी भी हत्या करवा सकता था गुड्डा। इस सब की परवाह उन्होंने नहीं की और गुडडा से लोहा लिया। जब तक रहे शान से रहे। उनका जीवन इस सीख का जीवन है कि- अन्याय कभी भी बर्दाश्त नहीं करो।

Leave a Reply

You missed