26 जून को आयोजित होगा जयंतीसहसम्मान समारोह 

पटना.

साहित्य एवं पत्रकारिता में उल्लेखनीय अवदान के लिए बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वालाडा दीनानाथ शरण स्मृति सम्मान‘ इस वर्ष साहित्यसेवी पत्रकारप्रभात कुमार धवन को दिया जाएगा। ग्यारह हज़ार रूपए की पुरस्कार राशि के साथ श्री धवन को  प्रशस्तिपत्रवंदनवस्त्र एवं पुष्पहार देकर साहित्य सम्मेलन सभागार में 26 जून को आयोजित होने वाले जयंतीसहसम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

 यह जानकारी देते हुए सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने बताया है कि  ‘डा दीनानाथ शरण न्यास‘ की अनुशंसा पर  यह सम्मान श्री धवन को  उनकी बहुमुखी साहित्यिक सेवाओं और पत्रकारिता में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जा रहा है। 

डॉ. सुलभ ने बताया है कि  इस वर्ष से डॉ. शरण की विदुषी पत्नी और लेखिका शैलजा जयमाला के नाम से भी पुरस्कार आरंभ किया जा रहा है जिसमें पुरस्कार की राशि पांच हजार रखी गई है। यह पुरस्कार किसी प्रतिभाशाली लेखिका को दिया जाएगाजो एक कुशल गृहिणी का दायित्व निर्वहन करते हुए भी साहित्य की साधना कर रही हैं। 

Leave a Reply

You missed