संवाददाता.पटना
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जानकारी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना ने अपना विज्ञापन संख्या 14/2026, चतुर्थ चरण विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) को स्थगित कर दिया है।
नोटिस में लिखा है
शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल *32,388 रिक्त पदों* पर नियुक्ति होनी है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया *01 सितंबर 2026* से शुरू प्रस्तावित थी. आयोग ने कहा है कि *“प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण”* इस निर्धारित प्रक्रिया को स्थगित किया जाता है। उक्त विज्ञापन से संबंधित नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
इसका क्या मतलब निकाला जा रहा
आवेदन कल से शुरू नहीं होगा: जिन अभ्यर्थियों ने 1 सितंबर का इंतजार कर रखा था, उन्हें अब नए नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
पद कम नहीं हुए हैं: आयोग ने पदों को रद्द नहीं किया है, सिर्फ प्रक्रिया टाली है। 32,388 पदों की संख्या जस की तस है।
इसकी वजह जानिए
पूर्व में विज्ञापित टीआरई 4 नोटिफिकेशन के तहत इस बहाली में शिक्षक अभ्यर्थियों को दो चरणों की परीक्षा देनी थी लेकिन इस प्रक्रिया के बड़े विरोध बाद सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए एकल परीक्षा करने का ऐलान किया था। यही वजह है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले फिलहाल इसे टाल दिया है। अब प्रक्रियात्मक बदलाव के बाद एकल परीक्षा और संभवत: डोमिसाइल को लेकर भी बदलाव की उम्मीद की जा रही है, जिसकी वजह से फिलहाल इस प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। जानकारी है कि प्रक्रियात्मक बदलाव के बाद जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग नया विज्ञापन जारी करेगा इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in और ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल @OfficialBPSC पर नजर बनाए रखें.
