संवाददाता. पटना

बिहार के बांकीपुर विधान सभा उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर ली। सोमवार को परिणाम आने के बाद प्रशांत किशोर के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। प्रशांत किशोर ने यह चुनाव 19,324 वोटों से जीता। उन्हें कुल 64,151 वोट मिले हैं। बीजेपी के नीरज को 44,827 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले हैं।

बांकीपुरर की यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्य सभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। नितिन नवीन अभी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पटना के शहरी क्षेत्र में आने वाली यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है लेकिन इस बार नतीजे पटल गए। प्रशांत किशोऱ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोट से हरा दिया। उन्हें 64,151 वोट (49.2%) मिले जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले।

नौ महीने पहले हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 सीटों में 202 पर जीत दर्ज की थी। बांकीपुर को बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट समझा जाता रहा है। तब के चुनाव में जनसुराज पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सका था। लेकिन प्रशांत किशोर ने ठाना कि बांकीपुर उपचुनाव लड़ा जाए और वे उसमें लग गए। उनकी जीत में कई परिस्थितयां नेचुरली उनके फेवर में रहीं। जैसे कि प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर दिल्ली से पटना तक छात्रों का आंदोलन,आरा में राहुल तिवारी का एनकाउंटर, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने पर कुर्मी वोट बैंक में नाराजगी और बीजेपी की ओर से ऐसा उम्मीदवार देना जो ठीक से अपनी बात भी पूरे चुनाव में नहीं रख पा रहे थे। तेजस्वी यादव की कजोर चुनावी रणनीति का फायदा भी जनसुराज को मिला। यादव वोट बैंक को लगा कि इस एक सीट से सरकार बननी बिगड़नी नहीं है। बड़ी संख्या में युवाओं और आम वोटर ने जाति- धर्म से ऊपर उठकर बदलाव के लिए प्रशांत किशोर को वोट किया।

You missed