संवाददाता. पटना
TRE-4 की वेकेंसी जल्द ही निकाली जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने तीन-चार दिन पहले कहा था कि उन्होंने सभी 38 जिलों का रोस्टर क्लियर कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। अब BPSC ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आयोग को नियुक्ति की अधियाचना प्राप्त हो गई है और जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग ने कहा है कि आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्ग 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 एवम् 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक तथा अनुसूचित जाति एवम् अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 1 से 5, 6 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवम् प्रधानाध्यापक तथा पिछड़ा वर्ग एवम् अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवम् प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना प्राप्त हुई है। उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु समेकित विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाईन आवेदन करने से संबंधित सूचना शीघ्र ही आयोग के आधिकारिक वेबसाईट पर प्रकाशित की जायेगी।
