संवाददाता. पटना

बिहार सरकार ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। ऐसा 20 वर्षों के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुआ कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय नहीं है। बीजेपी नेता और उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को गृह विभाग दिया गया है। उपमुख्‍यमंत्री विजय कुमार सिन्‍हा को भूमि एवं राजस्‍व तथा खान एवं भू-तत्‍व विभाग मिला है। बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग के मंत्री होंगे।
सबसे अधिक विवाद में चल रहे और ट्रोल हो रहे उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की कमान दी गई है। दीपक प्रकाश पर विवाद इसलिए है कि वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने परिवारवाद के सवाल पर जवाब दिया है कि’यह मेरी विवशता है,पार्टी को बचाने के लिए यह अपरिहार्य था। इसके बिना फिलहाल कोई दूसरा विकल्प फिर से हमें शून्य तक पहुंचा सकता था। यह मेरे लिए जहर पीने के बराबर रहा। कहा- सवाल जहर का नहीं था, वो तो मैं पी गया, तकलीफ उन्हें तो बस इस बात से है कि मैं फिर से जी गया।’

बिहार में हुए मंत्रालय बंटवारा में जदयू कोटे के मंत्र‍ियों को वित्‍त एवं वाणिज्‍यकर जैसे अहम विभाग मिले हैं। इससे पूर्व यह बीजेपी के पास था। बिजेंद्र यादव वित्त विभाग के मंत्री होंगे। उनके पास ऊर्जा विभाग भी रहेगा।

मंगल को मिला स्‍वास्‍थ्‍य एवं विध‍ि विभाग
मंगल पांडेय पहले स्वास्थ्य मंत्री थे। इस बार वे विधान सभा का चुनाव जीत कर आए हैं और उन्हें से फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की कमान मिली है। इसके अलावा उन्‍हें विधि व‍िभाग भी मिला है।

निति‍न नवीन पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, संजय टाइगर श्रम संसाधन विभाग और अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला मंत्रालय दिया गया है। सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन, रमा निषाद पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग मिला है। लखेंद्र पासवान अनुसूचित जाति‍ एवं अनुसूचित जनजात‍ि कल्‍याण विभाग तथा प्रमोद चंद्रवंशी सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संभालेंगे।

प्रसिद्ध निशानेबाज और दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग मिला है।

जदयू कोटे से सुनील कुमार को फिर से शिक्षा विभाग और लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग मिला है। विजय चौधरी को जल संसाधन एवं भवन निर्माण विभाग की जिम्‍मेदारी मिली है।

मदन सहनी को समाज कल्‍याण विभाग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज का जिम्‍मा मिला है।

हम पार्टी लोजपा रामविलास के संजय सिंह को पीएचईडी और संजय पासवान को गन्‍ना उद्योग विभाग दिया गया है।

किसको कौन सा विभाग मिला देखिए

1.नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री
सामान्य प्रशासन
मंत्रिमंडल सचिवालय
निगरानी
निर्वाचन
सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
.2 सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री
गृह
3.विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री
राजस्व एवं भूमि सुधार
खान एवं भूतत्व
4.विजय कुमार चौधरी
जल संसाधन
संसदीय कार्य
सूचना एवं जन-संपर्क
भवन निर्माण
5.बिजेन्द्र प्रसाद यादव
ऊर्जा
योजना एवं विकास
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
वित्त
वाणिज्य-कर
6.श्रवण कुमार
ग्रामीण विकास
परिवहन
7.मंगल पांडेय
स्वास्थ्य
विधि
8.डॉ. दिलीप कुमार जायसवा
उद्योग
9.अशोक चौधरी
ग्रामीण कार्य
10.लेशी सिंह
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
11.नितिन नवीन
पथ निर्माण
नगर विकास एवं आवास
12. मदन सहनी- समाज कल्याण
13. राम कृपाल यादव- कृषि
14. संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन
15. सुनील कुमार
शिक्षा
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
16. मो. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
17. संजय सिंह ‘टाईगर’- श्रम संसाधन
18. अरुण शंकर प्रसाद
पर्यटन
कला, संस्कृति एवं युवा
19. सुरेन्द्र मेहता- पशु एवं मत्स्य संसाधन
20. नारायण प्रसाद- आपदा प्रबंधन
21. रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
22. लखेन्द्र कुमार रौशन- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
23. श्रेयसी सिंह
सूचना प्रावैधिकी
खेल
24. डॉ. प्रमोद कुमार
सहकारिता
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
25. संजय कुमार-गन्ना उद्योग
26. संजय कुमार सिंह-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
27. दीपक प्रकाश-पंचायती राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *