– इन सभी प्रतिष्ठानों से दो-दो सैपल जाँच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया

पटना.

त्योहारों के मद्देनजर आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पटना के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान Fiesta Barbeque Nation, K.P. Mall, Budha Marg, पटना में खराब दुर्गंध वाली ₹11400/- मूल्य का पनीर 30 kg एवं 4 kg चावल जब्त कर नष्ट कराया गया। Court Wash area में भण्डारण रहने के कारण 15 kg Packed chicken के उपयोग पर रोक लगा दी गयी है। Barbeque Nation,One Mall, Fraser Road, पटना में ब्रेड के पैकेट में कीड़ा लगा हुआ पाया गया।

के०एफ०सी०, Boring Canal Road में औधोगिक उपयोग का 835 pet glasses के उपयोग पर रोक लगा दी गई। अन्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, साफ-सफाई, रसोई की स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में कमियां पाए जाने पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य संरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण एवं भंडारण की स्थिति, प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की जा रही है। अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पटना के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में की गयी कार्रवाई

के०एफ०सी०,Kankarbagh, पटना में निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के frozen area में vegetarian food item एवं non vegetarian food item एक ही साथ रखा हुआ पाया गया। खाद्य पदार्थों के भण्डारण की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी। प्रतिष्ठान से packed chicken cut एवं packed vegetable ginger patty का नमूना संग्रहित किए गया जिसे खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। FIFO के अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।

के०एफ०सी०, Boring Canal Road, पटना
के०एफ०सी०, Boring Canal Road में औधोगिक उपयोग का 835 pet glasses के उपयोग पर रोक लगा दी गई। निरीक्षण के दौरान भण्डारण क्षेत्र जाने का रास्ता/सीढ़ी टूटा हुआ व क्षतिग्रस्त था एवं unheigenic था। Freezer में vegetarian food item एवं non vegetarian food item एक ही साथ रखा हुआ पाया गया।

खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा frozen chicken का एक नमूना संग्रहित किए गया जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है।

Barbeque Nation, K.P. Mall, BudhaMarg, Patna
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खराब दुर्गंध वाली ₹11400/- मूल्य का पनीर 30 kg एवं 4 kg चावल जब्त कर नष्ट कराया गया। Court Wash area में भण्डारण रहने के कारण 15 kg Packed chicken के उपयोग पर रोक लगा दी गयी है। किचन क्षेत्र में वेज और नॉन वेज़ को एक साथ रखा हुआ पाया गया। खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा नमूना संग्रहित किया गया जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है । आवश्यक सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।

Barbeque Nation,One Mall, Fraser Road, पटना
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में की स्थिति संतोषजनक नही पाई गई। जला हुआ 20 लीटर जब्त कर नष्ट किया गया। ब्रेड के पैकेट में कीड़ा लगा हुआ था। खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा frozen meat एवं रेड चिली पाउडर का दो नमूना संग्रहित किए गया जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है।

के०एफ०सी०, Bailey Road, पटना
के०एफ०सी०, Bailey Road, पटना में निरीक्षण के दौरान किचन का हाइजीनिक कंडीशन अच्छी स्थिति में नही था।
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा loose maida का एक नमूना संग्रहित किए गया जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है।

के०एफ०सी०, Anisabad, पटना
के०एफ०सी०, Anisabad, पटना में निरीक्षण के दौरान शौचालय से दुर्गन्ध आ रहा था । भंडारण क्षेत्र में सैनिटेशन एवं हाइजीनिक कंडीशन अच्छी स्थिति में नही था। खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा mayonnaise का एक नमूना संग्रहित किए गया जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है।

के०एफ०सी०, रीजेंट सिनेमा हाल, पटना
के०एफ०सी०,रीजेंट सिनेमा हाल, पटना में निरीक्षण के दौरान मेन्यु चार्ट में allerzen Disclaimer अंकित नही था। किचन का हाइजीनिक कंडीशन ठीक नहीं था।
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा का एक frozen चिकेन का नमूना संग्रहित किए गया जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है।

Barbeque Nation, Ashiyana Mod, पटना
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में freezer खाद्य पदार्थो के रख रखाव की स्तिथि ठीक नहीं थी ।अनुज्ञप्ति में त्रुटि पाई गई । खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा रेड चिली पाउडर का एक नमूना संग्रहित किए गया जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। आवश्यक सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।

पिज्जाहाट, अनीसाबाद,पटना
दीवाल पर लगा टाइल्स गंद्दा था। शौचालय हाइजीनिक कंडीशन ठीक नही था। खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा loose maida का एक नमूना संग्रहित किए गया। जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है।

खाद्य कारोबारियों को मानकों के पालन का निर्देश
खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण एवं स्वच्छ पैकिंग सुनिश्चित करें। खराब दुर्गंध वाली, दूषित अथवा अनुपयोगी खाद्य सामग्री का उपयोग एवं बिक्री नहीं की जाए। प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित खाद्य प्रसंस्करण तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। खाद्य संरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान को खाद्य पदार्थों की सुरक्षित एवं स्वच्छ पैकिंग सुनिश्चित करने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आगामी त्योहारों के दौरान आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा।