पटना.
बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की तारीख तय हो गई है। बिहार बोर्ड करेगा आयोजन। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी।
परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे।
परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी बिहार बोर्ड की ओर से बाद में जारी की जाएगी।
लंबे समय से लाइब्रेरियन की बहाली की मांग की जा रही थी।
