संवाददादा. पटना

बिहार की 18वीं विधान सभा के प्रथम शीतकालीन सत्र की शारुआत सोमवार से हो रही है। यह पांच दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन एक दिसंबर को नवनिर्वाचित विधान सभा सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। उनको प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव सदन की सदस्यता ग्रहण करने की शपथ दिलाएंगे। वर्ष 2020 से 2025 के बाद पहली बार सदन में सत्ता पक्ष की ओर से 200 से अधिक सदस्य होंगे। विपक्ष संख्या बल में काफी कमजोर है जिसकी संख्या 38 है।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधान मंडल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ सत्र को लेकर विधान मंडल में सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद कर दी गई है।

बिहार विधान सभा में विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन एक दिसंबर को होगा। बहुत उम्मीद है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार बिहार विधान सभा के अध्यक्ष चुने जाएं। एक ही नामांकन हुआ तो डॉ.प्रेम कुमार को निर्विरोध चुन लिया जाएगा और उनके चुने जाने की घोषणा कर दी जाएगी।

सत्र के तीसरे दिन तीन दिसंबर को बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण विधान मंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगा। तीसरे दिन ही द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन में पेश होगी। चार दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा।

18 वीं बिहार विधान सभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली देखिए-

भारतीय जनता पार्टी – बीजेपी- 89

जनता दल (यूनायटेड) – जेडी(यू)-85

राष्ट्रीय जनता दल – आरजेडी- 25

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)-19

इंडियन नेशनल काँग्रेस – आईएनसी-6

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – एआईएमआईएम-5

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – एचएएमएस- 5

राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 4

सीपीआई(एमएल)- 2

इंडियन इंक्लूसिव पार्टी -1

कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) – 1

बहुजन समाज पार्टी – 1

कुल 243

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *