संवाददाता.

बिहरार में चुनावी वादों की शुरुआत हो गई है। रविवार को पटना में आरजेडीयू ऑफिस में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का फैसला करेंगे। 50 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।

तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि बिहार युवाओं का राज्य है। यहां 60 फीसदी युवा हैं, लेकिन युवाओं का सबसे ज्यादा पलायन यहीं से होता है। यहां 46.6 फीसदी बेरोजगारी है। पिछले दिनों हमारे बेरोजगारी पोर्टल पर 9 लाख 47 हजार 924 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 13 लाख 11 हजार 626 मिस्ड कॉल आए हैं। यहां हर बिहारी पर 47 लाख रुपए का कर्ज है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सरकारी और स्थाई नौकरी देंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय मानक है कि एक हजार लोगों पर एक डॉक्टर हो। इस हिसाब से एक लाख 25 हजार डॉक्टरों की बहाली करेंगे। उतने ही सपोर्ट स्टाफ भी भर्ती करेंगे। 50 हजार पुलिसकर्मियों के पद रिक्त हैं। बिहार में प्रति एक लाख लोगों पर 77 पुलिसकर्मी हैं। राज्य में अभी 77 हजार पुलिसकर्मी ही कार्यरत हैं। इस हिसाब से अभी एक लाख 72 हजार पुलिसकर्मियों की जरूरत बिहार को है।

कहा कि शिक्षकों की बात करें तो यहां 2.5 लाख पद रिक्त हैं। कॉलेजों में शिक्षकों के 50 हजार पद रिक्त हैं। जूनियर इंजीनियर के 76 हजार पद खाली हैं। सपोर्टिंग स्टाफ भी 2 लाख चाहिए। इस तरह इन सबों को मिलाकर लगभग दस लाख पद रिक्त हैं। सरकार बनते ही हम इन रिक्त पदों को मात्र दो महीने में भर देंगे। तेजस्वी यादव ने बिहार में निवेश के पर भी चर्चा की। कहा कि हमारी सरकार बनी तो यहां निवेश ज्यादा आएगा। मैं जल्द ही इसका ब्लू प्रिंट पेश करूंगा। उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल काम करने वालों ने यहां क्या किया? आज पूरा बिहार बेरोजगारी का दंश झेल रहा हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *