संवाददाता. पटना
बिहार में हो रहे राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को लेकर दांव-पेंच जारी है। बुधवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राबड़ी देवी आवास में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की। एक घंटे तक दोनों नेताओं के बीच वार्ता हुई। राजद की तरफ से एडी सिंह उम्मीदवार हैं। उनकी उम्मीदवारी एआईएमआईएम के पांच विधायकों और बसपा के एक विधायक के वोट पर टिकी है। महागठबंधन के बाद 35 विधायकों का संख्या बल है और जीत के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है। दूसरी तरफ एनडीए को पांचवी सीट पर जीत के लिए तीन विधायकों की जरुरत है। यही वजह है कि घोड़ा दौड़ने की आशंका प्रबल है। एडी सिंह की छवि धनपति नेता की है।

तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात के बाद अख्तरुल ईमान ने कहा कि हम दोनों के बीच पॉजिटिव बातचीत हुई है। आगे हम अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबैसी जी से बात करेंगे।
किस तरह का वादा तेजस्वी यादव ने भविष्य की राजनीति को लेकर दिया है इस सवाल पर ईमान ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है। सब पॉजिटिव है। ईमान ने एक शेर पढ़ते हुए कहा कि इस सियासी जंगल में भागकर किधर जाएं, एक तरफ दरिंदा है तो दूसरी तरफ शिकारी है।

ईमान ने बताया कि मैंने तेजस्वी यादव को 15 मार्च को इफ्तार पार्टी में आने का निमंत्रण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed