संवाददाता. पटना

भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे भारतीय सेना से रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल हैं। एक तरफ नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन गुरुवार को भरा और गुरुवार की रात ही बिहार के राज्यपाल बदल दिए गए हैं।

पटना साहिब से कई बार चुनाव जीत चुके पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। इस बार के विधान सभा चुनाव में सीटिंग विधायक रहने के बाजवूद बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था। तब ही से यह कयास लगाया जाने लगा था कि नंद किशोर यादव को कोई बड़ा पद बीजेपी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed