संवाददाता. पटना
आध्यात्मिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज की आम सभा की एक विशेष बैठक, संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरुमाता माँ विजया जी की अध्यक्षता में, संस्था के गोला रोड स्थित एम एस एम बी भवन में रविवार की संध्या संपन्न हुई, जिसमें संस्था के आंतरिक-व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा हुई ।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया कि सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए। इस विशेष आमसभा में ई उमेश कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, अनंत कुमार साहू, लक्ष्मी प्रसाद साहू, नीना दुबे गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह, किरण प्रसाद, गायत्री प्रदीप, गीता प्रसाद, राजेश कुमार, मंजू देवी, माया साहू, संजय कुमार, ए के खरे, प्रभात चंद्र, अमित प्रकाश लालू आदि बड़ी संख्या में संस्था के अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
