संवाददाता. पटना

पटना का ऐतिहासिक पीएमसीएच (PMCH) अब 5400-5462 बेड की क्षमता के साथ भारत का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट 5,540 करोड़ की लागत से 72.44 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में तैयार हो रहा है। नौ मंजिला भूकंपरोधी भवन बनाया गया है जिसमें हैलीपैड, बड़ी पार्किंग और बेहतर कनेक्टिविटी की जा रही है। अस्पताल को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए ईमानदार छवि वाले डॉक्टर राजीव कुमार सिंह को यहां का अधीक्षक बनाया गया है। लगातार विवादों से घिरे डॉ. आई.एस. ठाकुर को तीसरा एक्सटेंशन सरकार ने नहीं दिया है।
डॉ. राजीव कुमार सिंह 31 जनवरी को पीएमसीएच पटना में पदभार ग्रहण करेंगे। वे पीएमसीएच पटना में फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष पद पर हैं और बेगूसराय के रहने वाले हैं। पिता स्वर्गीय बंगाली सिंह मालतीधारी कॉलेज नौबतपुर में प्रिसिंपल थे। डॉ. राजीव के एक भाई डॉ. रंजन कुमार सिंह गया में सिविल सर्जन से रिटायर हुए हैं और छोटे भाई राकेश सिन्हा बीजेपी से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। डॉ. राजीव कुमार सिंह ने पीएमसीएच से पोस्ट ग्रेजुएट किया और भागलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *