संवाददाता. पटना

बिहार के पटना स्थित बांकीपुर के विधायक और बिहार सरकार के 45 वर्ष के मंत्री नितिन नवीन को 20 जनवरी को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके पहले उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। नितिन नवीन को ही बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों बनाया गया इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं रहीं। लेकिन कुछ खास वजहें रहीं जिन कारण से उन्हें यह पद दिया गया।

1.बिहार की जनता का भरोसा- बिहार की जनता ने इस बार हुए विधान सभा चुनाव में एनडीए को बम्पर सीटें दीं। स्थिति यह रही कि किसी तरह से 25 सीटे लाकर आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी नेताप्रतिपक्ष की कुर्सी बचा पाए। एनडीए को बिहार विधान सभा चुनाव में 243 में 202 सीटें एनडीए को लोगों ने दी। लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में 30 सीटें एनडीए को मिली। इन 30 सांसदों को समर्थन केन्द्र की मोदी सरकार को है।

2. युवा और सक्रिय नेतृत्व- नितिन नवीन अभी तक पार्टी के सबसे युवा और सक्रिय नेताओं में से एक रहे हैं। पार्टी उन्हें नई पीढ़ी का नेतृत्व तैयार करने तथा संगठन को जवान और ऊर्जावान बनाने वाला चेहरा मानती है। नवीन पांच बार (2006 उपचुनाव, 2010, 2015, 2020 और 2025) बांकीपुर सीट से चुनाव जीते हैं। इस सीट से उनके पिता भी विधायक रहे थे।

3. संगठनात्मक अनुभव और जवाबदेही- उन्होंने पार्टी के लिए लंबे समय तक काम किया है और संगठनात्मक रूप से अपनी क्षमता साबित की है। उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में रणनीति और बूथ-स्तर पर काम के अनुभव के कारण भी आगे बढ़ाया गया है। पटना में हर वर्ष किया जाने वाले रामनवमी महोत्सव उनकी संगठन क्षमता की मिसाल है।

4. राजनीतिक और सामाजिक संतुलन- नितिन नवीन ने अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास तो बांकीपुर सीट से लगातार पांच टर्म से जीतते हुए साबित की ही है साथ ही मंत्री के रुप में उन्होंने कई बेहतर कार्य किए हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन में सामाजिक प्रतिनिधित्व और संतुलन मजबूत होने की बात कही गई। कायस्थ वोट बैंक काफी कम है लेकिन ब्यूरोक्रेसी से लेकर ज्यूडिशियरी में इस जमात की ताकत बड़ी मानी जाती है।

5. भरोसा और पार्टी नेतृत्व का समर्थन- वे विद्यार्थी जीवन से बीजेपी का धारा से जुड़े रहे हैं। इस लिहाज से वे एक विश्वासी चेहरा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी नियुक्ति का समर्थन किया है और उन्हें कर्मठ, भरोसेमंद और मेहनती बताया है। एक कैडर नेता को इनती ऊंचाई मिलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *